सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आलोक कुमार गुप्ता को फर्रुखाबाद जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही वैश्य समाज के लोगों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
संगठन की ओर से आलोक कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने, संगठन को मजबूत करने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आलोक कुमार गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को संगठित करने, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रयास किया जाएगा।
उनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फर्रुखाबाद में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस दौरान शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

