नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद: एसपी आरती सिंह का देर रात बड़ा एक्शन, राजेपुर थाने के 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

फर्रुखाबाद: एसपी आरती सिंह का देर रात बड़ा एक्शन, राजेपुर थाने के 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

​संरक्षक रामवीर राजपूत की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद पुलिस महकमे में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजेपुर थाने के आठ पुलिसकर्मियों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई कर दी। एसपी के आदेश पर एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत आठ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
​इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
​एसपी की इस कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:
​उपनिरीक्षक (SI): अरविंद अवस्थी
​मुख्य आरक्षी (Head Constables): मुकेश कुमार और अजय कुमार
​आरक्षी (Constables): कुशल पाल सिंह, रविंद्र कुमार और दिनेश कुमार अत्री
​महिला आरक्षी (Women Constables): भावना और प्रियंका
​कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं
​अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से राजेपुर थाना परिसर और पूरे जिले के पुलिस प्रशासनिक हलके में खलबली मच गई है। हालांकि, इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के पीछे का सटीक कारण फिलहाल आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि विभागीय कार्यप्रणाली या किसी शिकायत के चलते यह सख्त कदम उठाया गया है।

Check Also

विधायक सुशील कुमार शाक्य ने सीसी रोड और नाली निर्माण का किया लोकार्पण

🔊 Listen to this विधायक निधि से कराया गया निर्माण कार्य, सड़क बनने से आवागमन …