नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर विकास जन सेवा केंद्र पर बाल उगाने के नाम पर ठगी का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर विकास जन सेवा केंद्र पर बाल उगाने के नाम पर ठगी का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

चाय की पत्ती, प्याज और लहसुन का पानी देकर बाल उगाने का दावा, अधिकारियों की कार्रवाई पर उठे सवाल

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर कस्बे में स्थित विकास जन सेवा केंद्र पर बाल उगाने के नाम पर लोगों के साथ कथित ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि महेंद्र नाम का युवक लोगों को बाल उगाने का दावा करके अपने झांसे में ले रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक चाय की पत्ती, प्याज और लहसुन के पानी सहित अन्य घरेलू चीजों के माध्यम से बाल उगाने का दावा कर रहा है। आरोप है कि इस तरह लोगों को भरोसे में लेकर उनसे रुपये वसूले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी पहले भी अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। कई बार अधिकारी जांच के लिए केंद्र पर पहुंचे, लेकिन आरोपों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर संबंधित विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्र के पंजीकरण और संचालक की योग्यता की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि आखिर कब होगी जांच और कब होगी कार्रवाई?

Check Also

राजेपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, तहसीलदार ने सुनी समस्याएं

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद: राजेपुर में भारतीय किसान यूनियन …