फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों नेबिल्डिंग मैटेरियल दुकान ममें रखें 32 लाख की नकदी चुरा ले गए।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शहर कोतवाली के सातनपुर मंडी रोड पर बाप-दादा बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के स्वामी अवधेश शाक्य है और इस दुकान की ऊपरी मंजिल पर वह रह रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार दुकान स्वामी अवधेश शाक्य ने नित्य-प्रति की भांति ही गुरुवार देर सायंकाल अपनी दुकान बंद की और इसी दुकान की ऊपरी मंजिल वाले अपने निवास कक्ष में सोने के लिए चले गए। इसके बाद मध्य रात्रि में किन्हीं अज्ञात चोरों ने इस बिल्डिंग मैटेरियल के समीप निर्माणाधीन भवन के सहारे से मकान-दुकान मे प्रवेश किया और अंदर टंगी चाबियां लेकर दुकान के अंदर रखी 32 लाख रूपये की नगदी को दरवाजे को खोलकर चुरा ले गए।
इसके बाद आज तड़के रात में जब दुकान स्वामी अवधेश शाक्य लघुशंका के लिए निकले तो उन्होंने अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का दरवाजा खुला देखा तो दुकान में रखी 32 लाख की नगदी को गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी और उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे। पुलिस प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने अपनी पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

