नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*

*

अमृतपुर फर्रुखाबाद 3 मई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकार राजस्व कर्मचारी व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कुल 87 शिकायतें आई जिनमें 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व विभाग से 33 पुलिस विभाग से 12 विकास भवन से 14 विद्युत विभाग की 6 खाद्य एवं रसद विभाग से 8 व अन्य 14 शिकायते प्राप्त हुई। ग्राम करनपुर दत्त से सुग्रीव ने जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर आसमपुर निवासी राजीव ने पुत्री को बरामद करने अमृतपुर निवासी प्रतीक अवस्थी ने विद्युतीकरण को लेकर जोगराजपुर निवासी राकेश ने तालाब के सुंदरीकरण कुम्हरौर निवासी सतपाल ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अन्य शिकायतों को जल्द निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के हवाले किया गया और उन्हें निर्देश दिए गए कि वह समय के अंदर समस्त शिकायतों का न्यायोचित समाधान कर कार्यालय को अवगत कराये। सुबह 10 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलता रहा।

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …