नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 22 फरवरी को होगा बृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन जिले के 40 से अधिक विभाग होगे शामिल* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 22 फरवरी को होगा बृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन जिले के 40 से अधिक विभाग होगे शामिल*

संवाद फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वाधान में मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा 22 फरवरी, 2026 दिन रविवार समय सुबह 10.00 बजे को एक विशाल विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी ने नोडल अधिकारी/ अपर जिला जज संजय कुमार VI के साथ विस्तृत चर्चा की। यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।


बैठक के दौरान शिविर की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के समन्वय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस शिविर के सफल आयोजन के लिए जनपद के 40 से अधिक विभागों जैसे पुलिस विभाग,कृषि विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनाएं,युवा कल्याण विभाग, वन विभाग, विद्युत वितरण विभाग, खनन विभाग,राजस्व विभाग,श्रम कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास एवं नगर विभाग, औद्योगिक विभाग, नगर पालिका परिषद, समाज कल्याण विभाग, कौशल विकास विभाग, जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग अन्य विभागों की सहभागिता अनिवार्य है। आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी/ सदस्य ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में, प्रशासन के सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की
सचिव प्रियंका गांधी ने जानकारी दी कि इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग, बेरोजगार युवा और किसानों सहित विभिन्न वर्गों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

यह विशाल विधिक सहायता एवं सेवा शिविर फतेहगढ़ स्थित आफीसर क्लब के परिसर में आयोजित होना प्रस्तावित है। शिविर को दो चरणों में संपन्न किया जाएगा।
प्रथम चरण में, मेगा शिविर से पहले जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लघु शिविरों का आयोजन होगा। इन लघु शिविरों में संबंधित विभाग अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और पात्र लाभार्थियों की पहचान करेंगे। द्वितीय चरण में, चिन्हित लाभार्थियों को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद फर्रुखाबाद के सचिन सिंह बाल कल्याण अधिकारी, D.P.O अनिल चंद्रा, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के E.O विनोद सरोज, सुरेंद्र कुमार राणा डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल,D.L.S.A के कार्यालय लिपिक राम सिंह मौर्य बाबूजी,अधिकार मित्र अनुज कुमार, सुबोध कुमार हेतराम, प्रियम कुमार, राघवेश द्विवेदी,गौरव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के काटे होंठ, हालत गंभीर*

🔊 Listen to this * _मैनपुरी से ब्यूरो रिपोर्ट_ कोतवाली क्षेत्र में 12वीं का छात्र …