नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंशुल कुमार ने इंटरमीडिएट में 68 प्रतिशत अंक पाकर किया नाम रोशन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अंशुल कुमार ने इंटरमीडिएट में 68 प्रतिशत अंक पाकर किया नाम रोशन

**

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद शहर दरीबा पश्चिम के होनहार छात्र अंशुल कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। अंशुल के माता-पिता ने मोहल्ले वासियों का आने जाने वालों को देसी के लड्डू बांटकर खुशी का इज़हार किया और परिजनों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी गर्व महसूस किया है।
अंशुल शुरू से ही मेहनती और लगनशील छात्र रहे हैं। उन्होंने नियमित पढ़ाई और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। अंशुल का कहना है कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया।
अंशुल के पिता ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने अंशुल की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूएगा।
अंशुल कुमार अब आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।

Check Also

जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर निर्माण की पांचवी वर्षगांठ पर विशाल भंडारे का आयोजन*

🔊 Listen to this * फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में पूर्व स्थित जाहरवीर गोगा जी महाराज …