नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तहसील में प्राइवेट कर्मचारी पर वसूली का आरोप,अधिवक्ता से पैसे लेकर भी नहीं किया काम* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

तहसील में प्राइवेट कर्मचारी पर वसूली का आरोप,अधिवक्ता से पैसे लेकर भी नहीं किया काम*

नवीनीकरण के नाम पर लिए रुपए, काम अधूरा छोड़कर कर्मचारी फरार होने की आशंका

मंडल ब्यूरो चीफ ललित राजपूत के साथ संवाददाता अधिवक्ता धर्मेंद्र राजपूत संवाददाता

*फर्रुखाबाद*
नायब तहसीलदार कार्यालय अमृतपुर में तैनात एक प्राइवेट कर्मचारी पर वसूली और लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में एक अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम अमैयापुर निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि तहसील कार्यालय में लालाराम नाम का एक प्राइवेट कर्मचारी काम करता है, जिसे कार्यालय के सभी कार्यों की जानकारी है। आरोप है कि उसने नवीनीकरण (रिन्यूवल) कराने के नाम पर रुपए लिए और फाइल अपने पास रख ली।

अधिवक्ता का कहना है कि जब उन्होंने अपने कार्य के लिए संपर्क किया तो कर्मचारी ने उनसे पैसे ले लिए, लेकिन काम पूरा नहीं किया। बाद में जब वह फाइल के बारे में जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला कि संबंधित कर्मचारी फाइल लेकर कहीं चला गया है। इससे जरूरी दस्तावेज गुम होने की आशंका भी जताई जा रही है।

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि ऐसे प्राइवेट कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम लोगों और अधिवक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस पूरे मामले को लेकर तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Check Also

विश्व हिंदू महासंघ द्वारा धूमधाम से मनाई गई 135वीं अंबेडकर जयंती*

🔊 Listen to this * फर्रुखाबाद 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं …