मैनपुरी में पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के लिए क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें लगभग 160 परा विधिक स्वयं सेवकों ने जिला कासगंज,एटा,इटावा फर्रुखाबाद सहित मैनपुरी में क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मैनपुरी द्वारा संवर्धन योजना के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी के अध्यक्ष रूपेश रंजन ने किया। इस अवसर पर
फर्रुखाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव युगल शंभू, मैनपुरी DLSA प्रभारी सचिव विमलेश सरोज, इटावा DLSA सचिव आरती दुबे,एटा DLSA सचिव तुषारिका सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान फर्रुखाबाद के परा विधिक स्वयंसेवक राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, मैनपुरी के राम रतन सिंह, ग्रीशा यादव,
एटा के दीपेश कुमार, पूनम यादव, आदि सहित विभिन्न जनपदों के पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैनपुरी जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से विशेष रूप से कमजोर वर्ग को कानूनी रूप से जागरूक करने का आग्रह किया, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका सही उपयोग कर सकें। फर्रुखाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव युगल समूह
ने अपने संबोधन में कहा कि पराविधिक स्वयंसेवकों को कानून और न्यायिक प्रणाली की जानकारी के साथ-साथ आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
अल्का मिश्रा बाल संरक्षण अधिकारीने कार्यक्रम का संचालन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी की प्रभारी सचिव विमलेश सरोज ने नालसा की विभिन्न योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक योजना तथा मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ,एटा,इटावा, कासगंज, और मैनपुरी के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवों ने भी भाग लिया और नालसा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फर्रुखाबादन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय लिपिक राम सिंह मौर्य बाबूजी, विशाल राजपूत,परा विधिक स्वयं स्वयंसेवक हेतराम,अनुज,राजीव,संजेश, यशपाल, गौरव कुमार, प्रियम,सत्यपाल, मैनपुरी के राम रतन सिंह, ग्रीशा यादव, सुमन गुप्ता, सुजाता शाक्य, श्रीमती दुर्गेश्वरी शाक्य, प्रियंका शाक्य,एटा के दीपेश कुमार पूनम यादव आदि लोग मौजूद रहे।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

