नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपए, महिला बनी करोड़ पति* मैनपुरी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

महिला के खाते में आए 10 करोड़ रुपए, महिला बनी करोड़ पति* मैनपुरी

*

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।बिछवा थाना क्षेत्र के देवगांव की एक महिला के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये आ गए।जिस खाते में पहले सिर्फ 45 हजार रुपए हों,उसमें 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 586 रुपये देख परिवार के होश उड़ गए,लेकिन महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक रुपया नहीं निकाला। महिला का खाता बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा में है,अचानक उस समय चर्चा में आ गई जब उसके मोबाइल पर करोड़ों रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया।महिला के खाते में पहले महज 45 हजार रुपये जमा थे,जब उसके बेटे ने एटीएम जाकर बैलेंस चेक किया,तो स्क्रीन पर 9,99,49,586 रुपये (लगभग 10 करोड़) का बैलेंस देखकर वह दंग रह गया। इतनी बड़ी रकम खाते में होने के बावजूद महिला और उसके परिवार ने लालच नहीं दिखाया। महिला ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी और का पैसा नहीं चाहिए और वे पूरी रकम वापस करने के लिए तैयार हैं। महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खाते से एक भी रुपया निकालने की कोशिश नहीं की। जब यह मामला बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा के मैनेजर तक पहुंचा,तो उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना एक टेक्निकल एरर यानी तकनीकी खराबी का परिणाम है।सिस्टम में आई किसी खामी की वजह से बैलेंस इतना अधिक दिखाई देने लगा।बैंक अधिकारियों का कहना है कि यदि महिला शाखा में आती हैं, तो इस समस्या को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।फिलहाल इस मामले ने बैंकिंग सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Check Also

नवरात्रि में माता रानी की कृपा बरसेगी सब पर

🔊 Listen to this नवरात्रि में कौन-कौन सी देवी देवताओं की पूजा की जाती है …