नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व हिंदू महासंघ द्वारा धूमधाम से मनाई गई 135वीं अंबेडकर जयंती* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ द्वारा धूमधाम से मनाई गई 135वीं अंबेडकर जयंती*

*

फर्रुखाबाद 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती देशभर में पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
यह दिन न केवल उनके जन्म का उत्सव है, बल्कि उनके द्वारा किए गए संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करने का भी अवसर है। 2015 से इसे पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जा रहा है।
विश्व हिंदू महासंघ की ओर से भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र पांडे, द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के , जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, ने अपने संबोधन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके महान विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को साधुवाद दिया और संगठन की एकजुटता को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संगठन संरक्षक लक्ष्मी शरण राठौर, मातृशक्ति मंडल अध्यक्ष कानपुर सुनीता अग्निहोत्री महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मंजू तोमर, पूजा सक्सेना, बबली, बिंदु गंगवार, ममता दीक्षित, राजेंद्र मिश्रा, जयपाल, गोविंदा अवस्थी, भास्कर अग्निहोत्री, अमित वर्मा, आलोक दीक्षित, विपिन चौहान, अनुराग दुबे, आशीष राजपूत, अंकित पांडे, मोहित दीक्षित, रोहित कटियार, अविनाश मिश्रा, अमित पांडे, अंकित मिश्रा, अजय बाजपेई, भगत सुनार, सचिव त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, लकी बाथम, गोपाल श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

Check Also

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस*

🔊 Listen to this संवाद फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार फर्रुखाबाद के निर्देशानुसार …