नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर निर्माण की पांचवी वर्षगांठ पर विशाल भंडारे का आयोजन* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर निर्माण की पांचवी वर्षगांठ पर विशाल भंडारे का आयोजन*

*
फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में पूर्व स्थित जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर का नव निमार्ण गोगा जी के लाडले अमरदीप व अन्य भक्तगणों के सहयोग से 16 अप्रैल 2021 को मंदिर का नव निमार्ण कराया गया था। इस वर्ष 16 अप्रैल 2026 को पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर पर गोगा जी के लाडले अमरदीप ने राजेश भगत, राकेश चौधरी,प्रदीप कुमार, कालीचरण, कुलदीप, बृजेश आदि भक्तगणों के सहयोग से 16 अप्रैल 2026 को पांचवीं वर्षगांठ मनाई गई। गोगा जी के लाडले अमरदीप ने फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में स्थित गोगा जी महाराज के
मंदिर में विराजित जाहरवीर गोगा जी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया। जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। और सभी ने इस प्रयास की सराहना की। तथा भक्तों ने पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ कड़ाई-पूजन से हुआ । मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा की जोत जलाई गई। उसके बाद विशाल विशेष भंडारे का आयोजन किया गया।
इसके बाद देर शाम तक भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का सिलसिला चलता रहा। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में
शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। व भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में जाहरवीर गोगाजी मंदिर के संस्थापक स्व.मुन्नालाल जी, स्व.दादा गुरु धन्नी भगत, स्व.कल्लू उर्फ कालीचरण भगत, राजेश भगत
राकेश चौधरी,प्रदीप कुमार, कालीचरण, कुलदीप, बृजेश अमन, सौरभ, अंकित, निखिल, निहाल, ध्रुव,रतन लाल कोतवाल, अशोक बड़े, सतीश भगत,सूरज,मोहन,विक्की, सावन उर्फ टेनी,अनुराग आदि
समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

अमृतपुर उपनिबंधक कार्यालय में रिश्वत के आरोप, बिना पैसे रजिस्ट्री से इनकार; मुख्यमंत्री से शिकायत

🔊 Listen to this प्रधान संपादक देवराज सिंह के साथ अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट …