सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद संबाद
पश्चिमी बंगाल के बारासात विधानसभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को प्रभारी का दायित्व मिला था। यह दायित्व उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पार्टी प्रभारी के रूप में संगठन की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत की और सोमवार को जब नतीजा आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रूपेश गुप्ता पूर्व पूर्व जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद ने बताया कि वह 74 दिन से पश्चिमी बंगाल में ही भाजपा को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कीं। 


कहां किस स्थान पर कमजोरी है और उसे कैसे सही करना है इस पर बेहतर तरीके से काम किया। उन्होंने बताया कि बारासात विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी ने सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि अभी भी वह पश्चिमी बंगाल में ही हैं। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही वापस लौटेंगे।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

