नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद:किसान के बेटे अविनाश शाक्य ने IIT में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, TSS ने किया सम्मानित – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

फर्रुखाबाद:किसान के बेटे अविनाश शाक्य ने IIT में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, TSS ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद: जनपद के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले होनहार छात्र अविनाश शाक्य ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साहवर्धन किया गया।
अविनाश शाक्य ग्राम कुरेली पोस्ट पिपरगांव, जनपद फर्रुखाबाद निवासी किसान मुकेश कुमार शाक्य के पुत्र हैं। उन्होंने 1 जून 2026 को घोषित IIT प्रवेश परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 4926 तथा कैटागरी रैंक 1052 प्राप्त कर सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अविनाश ने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा अभिषेक स्मारक इंटर कॉलेज, मतापुर से 87 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर IIT में प्रवेश पाने का सपना साकार किया।
परिवार में तीन भाइयों में अविनाश दूसरे स्थान पर हैं। उनके बड़े भाई अभय शाक्य का भी पूर्व में IIT में चयन हो चुका है समिति ने उनको भी आज सम्मानित किया और उस समय उन्होंने जिला टॉप कर परिवार एवं जिले का गौरव बढ़ाया था। उनकी माता संध्या शाक्य गृहिणी हैं, जबकि सबसे छोटे भाई वर्तमान में हाईस्कूल में अध्ययनरत हैं।
दोनों भाइयों को आईआईटी में चयनित होने पर तथागत सामाजिक समिति TSS ने पंचशील पगड़ी, पंचशील पट्टिका, भगवान गौतम बुद्ध का चित्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अविनाश की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर शिवकुमार शाक्य जिलाध्यक्ष, रामवीर शाक्य जिला महासचिव, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, घनश्याम शाक्य जिला सचिव, डॉ.धर्मवीर सिंह नगर मीडिया प्रभारी, महावीर शाक्य जिला उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार शाक्य उर्फ संतोष कुमार जिला सचिव, डॉ. संजीव शाक्य, विनय शाक्य, रविन्द्र सिंह शाक्य प्रधान कुरेली, वरुण शाक्य, इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिला संरक्षक TSS, अनिल शाक्य, दीप सिंह शाक्य, अजीत शाक्य, शिवम शाक्य, हिरदेश शाक्य, महेंद्र सिंह शाक्य (एलआईसी), अशोक शाक्य (ग्राम विकास अधिकारी) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अविनाश शाक्य व अभय शाक्य को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Check Also

शिकायतों के बाद भी नहीं हिला प्रशासन; पीड़ित बोला– दबंगों के सामने बेअसर साबित हुई कार्रवाई*

🔊 Listen to this मुख्यमंत्री से लेकर डीएम और एसपी तक भेजे प्रार्थना पत्र, लेखपालों …