नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धाश्रम का किया भव्य उद्घाटन* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धाश्रम का किया भव्य उद्घाटन*

*

​देवराज सिंह/फर्रुखाबाद:

फर्रुखाबाद ​दरीबा पश्चिम स्थित वाल्मीकि मंदिर के समीप नवनिर्मित वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धाश्रम का सोमवार को क्षेत्रीय अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
​उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धा आश्रम के संस्थापक करतार सिंह वैष्णव वाल्मीकि ने कहा, “यह वृद्धाश्रम न केवल बेसहारा और वरिष्ठ नागरिकों को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें परिवार जैसा माहौल और हर आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटने के उपरांत वृद्धा आश्रम परिसर का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं (रहने, खाने और चिकित्सा) का जायजा लिया।


दरीबा पश्चिम वाल्मीकि मंदिर स्थित वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धा आश्रम में रहने के लिए लगभग 10 लोगों के आवेदन आ चुके हैं। जिनमें से 05 लोग वृद्धा आश्रम में रहने भी लगे हैं। जिनकी रहने खाने की उचित व्यवस्था भी कर दी गई है वाल्मीकि संस्कार समिति वृद्धा आश्रम कमेटी के ​संस्थापक करतार सिंह वैष्णव वाल्मीकि ने आश्रम के संचालन और निर्माण में सहयोग देने वाले समाजसेवियों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
​”बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। समाज के हर वर्ग को आगे आकर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर अमरदीप, पवन कुमार, शानू,सुनील कुमार,राहुल कुमार,राज किशोर, विकास, प्रभात सिंह, करन सागर, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार,नरवीर ,मनोज कुमार, फूल सिंह,राकेश चौधरी जी कालीचरण कुलदीप भगत,राजू, महेश ड्राईवर,स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भंडारा वितरण का कार्यक्रम जारी रहा।

.

Check Also

फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान; प्रमुख स्थानों और सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

🔊 Listen to this फतेहगढ़ फर्रुखाबाद सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को …