नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची अतिक्रमण और गंदगी की शिकायत: तहसील-थाना दिवस में सुनवाई नहीं, अब शासन से न्याय की उम्मीद – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंची अतिक्रमण और गंदगी की शिकायत: तहसील-थाना दिवस में सुनवाई नहीं, अब शासन से न्याय की उम्मीद

राजपुर तिराहे के पास सड़क किनारे गोबर और कूड़ा डालने का आरोप; बदायूं संपर्क मार्ग पर राहगीरों व कांवड़ियों की मुश्किल बढ़ने की आशंका

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। अमृतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर तिराहे के निकट स्थित प्रतीक्षालय के पास कथित अवैध कब्जे, अतिक्रमण और सड़क किनारे गंदगी फैलाने का मामला अब मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन 1076 का सहारा लेना पड़ा।

शिकायतकर्ता सुनील बाइक मिस्त्री पुत्र लालाराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी दुकान के उत्तर दिशा में गांव के रमेश पुत्र रामनाथ सक्सेना और रजनीकांत पुत्र सोवरन शाक्य द्वारा सड़क किनारे भैंसों का गोबर, घरेलू कूड़ा और अन्य गंदगी डाली जा रही है। इससे न केवल आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि बदायूं संपर्क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि गंदगी से उठने वाली दुर्गंध सीधे उनकी दुकान तक पहुंचती है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सावन माह शुरू होने वाला है और इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए पैदल गुजरते हैं। यदि समय रहते सड़क किनारे फैली गंदगी और अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सुनील मिस्त्री के अनुसार, इस मामले की शिकायत पहले तहसील दिवस और थाना दिवस में भी की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से तत्काल गंदगी हटाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है।

अब स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की निगाहें शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित विभागों द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Check Also

फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान; प्रमुख स्थानों और सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

🔊 Listen to this फतेहगढ़ फर्रुखाबाद सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को …