नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ पीड़ितों की मदद, एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी और युवाओं के लिए बड़े ऐलान: फर्रुखाबाद में बोले CM योगी- ‘सैफई सिंडिकेट’ की लूट पर लगा ताला – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

बाढ़ पीड़ितों की मदद, एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी और युवाओं के लिए बड़े ऐलान: फर्रुखाबाद में बोले CM योगी- ‘सैफई सिंडिकेट’ की लूट पर लगा ताला

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के एक दिवसीय दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री एवं आवासीय पट्टे प्रदान किए।
​मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले आउटसोर्सिंग कंपनियों के नाम पर ‘सैफई सिंडिकेट’ सक्रिय था, जिसके पास केवल लूट-खसोट और डकैती का अनुभव था। भाजपा सरकार ने आउटसोर्स सर्विस कॉर्पोरेशन का गठन कर इस लूट पर हमेशा के लिए ताला लगा दिया है। अब कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाते हुए न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन के साथ ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा दी जाएगी।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
​बाढ़ राहत और आत्मीय पल: सदर, कायमगंज एवं अमृतपुर क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने लगभग 1,000 बाढ़ पीड़ितों को 26 आवश्यक वस्तुओं वाली राहत सामग्री किट और बेघर हुए परिवारों को घर की चाबी व पट्टे सौंपे। राहत शिविर में पढ़ाई का जायजा लेते समय उन्होंने हाई स्कूल के छात्र करन कश्यप के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
​एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी: फर्रुखाबाद को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिए इसे सीधे गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।
​किसानों को बड़ी सौगात: कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के नुकसान का सर्वे कराकर सीधा मुआवजा बैंक खातों में दिया जाएगा। पेरू के सहयोग से आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित हो रहा है। साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने का उल्लेख किया गया।
​युवाओं और छात्राओं को बड़ा तोहफा: रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में आए 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों से रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं और अब नौकरियों तथा भर्तियों में युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने डाबरी में किया निरीक्षण

🔊 Listen to this संबाद फर्रुखाबाद सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट राजेपुर। मुख्यमंत्री योगी …