नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांचाल घाट बनारस से लौट रहे कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिवार के सामने बरसीं गोलियां! – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पांचाल घाट बनारस से लौट रहे कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिवार के सामने बरसीं गोलियां!

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

संवाददाता फर्रुखाबाद

पत्नी व मासूम बच्चे के सामने दबंगो ने बरसाई गोलियां

फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित पंचाल घाट इटावा बरेली मार्ग पेट्रोल पंप के अंतर्गत इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अरुण हुड्डा अपने परिवार के साथ बनारस दर्शन कर आगरा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे से उतरकर वह फर्रुखाबाद के रास्ते आगरा जा रहे थे।

रास्ते में एक दुकान पर सामान लेने के लिए कार रोकते ही कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की बौछार में अरुण हुड्डा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों द्वारा मृतक की रेकी किए जाने और सुनियोजित तरीके से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार के सामने हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Check Also

फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान; प्रमुख स्थानों और सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

🔊 Listen to this फतेहगढ़ फर्रुखाबाद सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फतेहगढ़: कानून-व्यवस्था को …