नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिंचाई विभाग और ठेकेदार द्वारा वाड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सिंचाई विभाग और ठेकेदार द्वारा वाड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

फर्रुखाबाद
ब्यूरो रिपोर्ट

जनपद फर्रुखाबाद के तहसील सदर के अंतर्गत पंखियों की मढ़ैया, दिलीप की मढ़ैया, कटरी भीमपुर आदि गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग के द्वारा 7 करोड़ से अधिक रुपए से पार्कूपाइन एवं जिओ बैग और स्टड लगाकर गावों को कटान से बचने के लिए कार्य कराया जाना था पर ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत के चलते पूरा कार्य बेहद घटिया और ना के बराबर कराया गया गांव वासियों के द्वारा कई बार ढंग से कार्य करने के लिए कहा गया तो ठेकेदार एवं अधिकारियों ने ग्राम वासियों के ऊपर दबाव डाला और कहा कि सरकारी काम में यह वादा डालोगे तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जेल में डाल दिया जाएगा जिस वजह से ग्रामवासी चुपचाप हो गए और ठेकेदार एवं अधिकारी मनमानी करके सारा पैसा बंदर बांट कर लिया गंगा जी की जरा सी धारा आने पर जो दिखावा के लिए काम किया गया था वह सब गंगा जी में समा गया और लोगों के मकान कटान पर आ गए तब ग्राम वासियों के द्वारा इस पर आवाज उठाई गई तो ठेकेदार के लोगों ने जाकर लोगों को दबाने का प्रयास किया और अपने कामों पर पर्दा डालने के लिए वन विभाग के द्वारा गौशाला की जमीन पर खड़े शीशम के पेड़ों को बिना किसी परमिशन के काट कर बोरियों और स्टट के आगे लगाया गया कि इससे पानी रुक जाए पर गंगा जी का कटान नहीं रुका ग्राम वासियों के द्वारा जानकारी देने पर फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि सारे ग्रामवासी भयभीत हैं क्योंकि जो बोरियां लगाई गई थी वह सब गंगा जी में समा गई ग्राम वासियों के द्वारा जानकारी दी गई की जिओ बैग की जगह पर सीमेंट की बोरियों में रहता भरकर लगाया गया केवल ऊपर दिखाने के लिए जिओ बैग भर के लगाए गए वहां पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के द्वारा कराए गए कार्य को देखकर भईयन मिश्रा ने कहा कि कार्य बहुत घटिया हुआ है जिसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारी हैं जिन्होंने सारे धन का बंदरबांट कर लिया है इनके विरुद्ध कार्रवाई जरूर होगी और बहुत जल्द इस पर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा जिला अधिकारी फर्रुखाबाद से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा और कार्रवाई करने के लिए रहेगा कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आदि किया जाएगा किसी भी सूरत में दोषी ठेकेदार और अधिकारियों को छोड़ नहीं जाएगा क्योंकि इनके कारण कई गांव के ऊपर कटान का खतरा मंडरा रहा है अधिकारी मस्त है वहीं पर ग्रामवासी बहुत भयभीत हैं क्योंकि किसी भी समय गंगा जी के कटान में उनके घर मकान जा सकते हैं ग्राम वासियों राजीव वर्मा रामू राजपूत राम लखन वर्मा पंकज राठौर सत्यनारायण शाक्य आदि ने बताया कि जब भी ठेकेदार से सही से काम करने के लिए कहा गया तो ठेकेदार ने बदतमीजी देते हुए जेल में बंद कर देने की धमकी दी जिस कारण से हम लोग नहीं बोल पाए ठेकेदार के लोग हमेशा यह कहते थे कि केवल एक बार पानी आ जाए हमारा काम खत्म भाड़ में जाए तुम्हें जो करना वह कर लेना हम लोगों का कुछ नहीं होने वाला है फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की जानकारी मिली है की बड़ी संख्या में हरि शीशम को गौशाला से काटा गया है और उनकी दलों को लाकर कई ट्रैक्टरों से यहां पर डाला गया है आखिरकार इसकी परमिशन किसने दी क्योंकि शीशम काटना प्रतिबंधित है इसकी भी जांच होनी चाहिए वन विभाग अपने स्तर से इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाएं

Check Also

मासूम बच्चे की पाती ने सीएम योगी का छुआ दिल,खेल के लिए स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर बनाने का रास्ता साफ*

🔊 Listen to this * मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मासूम बच्चे की चिट्ठी …