नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप सूचना मिलने पर राजेपुर पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप सूचना मिलने पर राजेपुर पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र में देर रात सड़क किनारे संदिग्ध पशु अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अवशेषों को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं गौरक्षक दल से जुड़े एक व्यक्ति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बिरसिंहपुर निवासी अभय प्रताप, जो गौरक्षक दल से जुड़े हैं, देर रात दौलतपुर चकई मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे पड़े संदिग्ध पशु अवशेषों पर पड़ी, जिन्हें आवारा कुत्ते नोच रहे थे। पास जाकर देखने पर वहां सींग, पैरों की हड्डियां और अन्य अवशेष दिखाई दिए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए थाने भिजवाया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर आलोक कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक दल, विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में थाना राजेपुर पहुंच गए। अधिकारियों और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच मामले को लेकर कई घंटे तक वार्ता हुई।

बाद में अभय प्रताप ने थाना राजेपुर में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का पक्ष बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद अवशेषों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Check Also

12 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट संवाद अमृतपुर दिनांक 29.07.2026 थाना …