नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने डाबरी में किया निरीक्षण – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने डाबरी में किया निरीक्षण

संबाद फर्रुखाबाद

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

राजेपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इटावा-बरेली हाईवे स्थित थाना राजेपुर क्षेत्र के डाबरी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल के आसपास पैदल घूमकर व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों से आयोजन को लेकर जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान आने वाली भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की संभावना है। बाढ़ पीड़ितों की बड़ी संख्या में मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया।

Check Also

लखनऊ के गोमती नगर में हुआ यह तिहरा हत्याकांड (Triple Murder & Suicide Case) पारिवारिक विवाद, तलाक और भारी गुजारा भत्ता (एलिमनी) की मांग से जुड़ी मानसिक प्रताड़ना का नतीजा माना जा रहा है।

🔊 Listen to this स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में फील्ड ऑफिसर मानस वाजपेयी (38) …