नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्दलीय विधायक प्रत्याशी अधिवक्ता शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने लगाया चेन लूटने और हत्या की धमकी देने का आरोप, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

निर्दलीय विधायक प्रत्याशी अधिवक्ता शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने लगाया चेन लूटने और हत्या की धमकी देने का आरोप, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत

चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। सदर विधानसभा क्षेत्र 194 से विधायक प्रत्याशी एवं अधिवक्ता शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने एक व्यक्ति समेत तीन अज्ञात लोगों पर चैंबर में घुसकर धक्का-मुक्की करने, करीब एक तोला वजन की सोने की चेन लूटने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।

शिकायत के अनुसार, घटना 2 सितंबर 2026 की बताई गई है। शिवेंद्र मोहन मिश्रा पुत्र बीएम मिश्रा पेशे से अधिवक्ता हैं और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि भी हैं। उनका आरोप है कि घटना के समय वह अपने चैंबर में बैठे हुए थे। इसी दौरान नाहर सिंह यादव पुत्र पुत्तूलाल, निवासी अमेठी जदीद, थाना कोतवाली कादरी गेट, फर्रुखाबाद अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा।

आरोप है कि तीनों अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनकी करीब एक तोला वजन की सोने की चेन लूट ली। शिकायत में शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि नाहर सिंह यादव ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें जान से मारने की हत्या की सुपारी मिली है।

शिकायत के मुताबिक, मौके पर मौजूद अधिवक्ता साथी शिवम त्रिपाठी और दिवाकर द्विवेदी ने आरोपियों को ललकारा, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर हत्या की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

घटना के बाद अधिवक्ता शिवेंद्र मोहन मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Check Also

गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ने से बदायूं मार्ग चित्रकूट टिप पर आवागमन बाधित पुलिस ने दोनों तरफ बेरी बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग किया बंद

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद राजेपुर थाना क्षेत्र में …