नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शमसाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 3 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

शमसाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 3 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

​फर्रुखाबाद शमशाबाद
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को वादी अनुराग शुक्ला (निवासी मोहल्ला मूलचंद, थाना शमसाबाद) ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना शमसाबाद पर मुकदमा संख्या 174/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
​विवेचना के दौरान पुलिस ने जब आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। बाद में अभियुक्तों की निशानदेही पर 2 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
​लेखराज – पुत्र छोटेलाल (मूल निवासी: अफ्तियापुर, थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर; हाल पता: चौकहा, थाना पाली, हरदोई)
​हरिओम – पुत्र हरपाल सिंह (निवासी: बेला बरई, थाना शमसाबाद, फतेहगढ़)
​शौक और खर्च पूरा करने के लिए करते थे चोरी
​पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अपने व्यक्तिगत खर्चों और शौक को पूरा करने के लिए गाड़ियों की चोरी करते थे।
​बरामदगी का विवरण:
​हीरो स्पलेंडर (गाड़ी संख्या: UP 76 AQ 4134)
​हीरो स्पलेंडर प्लस (गाड़ी संख्या: UP 82 AZ 4147)
​हीरो स्पलेंडर प्लस (इंजन संख्या: HA10AGHHFB9870)
​पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे
​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लेखराज पर हरदोई और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में तथा हरिओम पर गौतम बुद्ध नगर में पहले से ही चोरी व अन्य धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
​थानाध्यक्ष शमसाबाद: उ0नि0 सचिन सिंह चौधरी
​टीम सदस्य: उ0नि0 हरीश कुमार, उ0नि0 अनुज कुमार सिंह, कान्सटेबल सोहित कसाना, नितिन कुमार, राहुल कुमार, श्रीकृष्ण, विकास कुमार
​एसओजी/सर्विलांस टीम: उ0नि0 सन्त कुमार (प्रभारी) मय टीम
​पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), और 317(5) BNS के तहत विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Check Also

फर्रुखाबाद में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का चाबुक, तकीपुर गांव में छापेमारी कर 500 किलो लहन नष्ट

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद। जिले में अवैध मदिरा …