सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की मौजूदगी में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को लेकर भी आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दुर्घटना संभावित स्थानों एवं ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए गए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

