नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, पहले दिन शाम पांच बजे तक चला प्रदर्शन – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, पहले दिन शाम पांच बजे तक चला प्रदर्शन

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) द्वारा तहसील अमृतपुर क्षेत्र के थाना राजेपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर 30 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। धरने के प्रथम दिन शुक्रवार को किसान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे रहे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने प्रशासन से अवैध मिट्टी एवं बालू खनन पर रोक लगाने, बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने तथा किसानों से सुविधा शुल्क मांगने की शिकायतों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
इसके अलावा किसान कार्यकर्ता संजय कठेरिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच, गरीबों के कथित पुलिस उत्पीड़न पर रोक, अमृतपुर, राजेपुर और कायमगंज थानों में दर्ज मुकदमों की समीक्षा तथा कोलासोता हरपालपुर के किसानों की आलू बिक्री की धनराशि के कथित गबन के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
संगठन ने राजेपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की भी मांग की है।
यूनियन की ओर से बताया गया कि धरना शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। संगठन ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Check Also

अलीगढ़ से राजेपुर पहुंची रामबारात, भगवान श्रीराम की आरती कर हुआ पूजन

🔊 Listen to this संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट राजेपुर, फर्रुखाबाद। अलीगढ़ से राजेपुर तक …