*
फर्रुखाबाद। जनपद में पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत थाना कादरीगेट के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक कपिल कुमार चौधरी का स्थानांतरण पुलिस लाइन कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी स्थानांतरण सूची में उनका नाम शामिल है।
इस अवसर पर आलोक कुमार मिश्रा ने कपिल कुमार चौधरी को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीयता और सम्मान का भाव देखने को मिला।
थानाध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी के स्थानांतरण की खबर के बाद उनके परिचितों एवं शुभचिंतकों ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। आलोक कुमार मिश्रा ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि 28 अक्टूबर 2026 को जारी पुलिस विभाग की स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक कपिल कुमार को थाना कादरीगेट से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। यह स्थानांतरण गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप किया गया है।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

