कई साल से आवागमन में बाधा बना था विशाल पेड़, जिलाधिकारी से लेकर वन विभाग तक लगाई गई थी गुहार, आखिरकार हुई कार्रवाई
अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार राजपूत
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र के अमैयापुर पश्चिमी, बड़ागांव और परतापुर जाने वाले मार्ग पर कई वर्षों से आवागमन में बाधा बना गूलर का पेड़ आखिरकार हटा दिया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को रास्ते से हटवाया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि मार्ग पर खड़ा गूलर का पेड़ वाहनों के आवागमन में बड़ी बाधा बना हुआ था। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को लेकर अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार राजपूत लगातार आवाज उठा रहे थे।

उन्होंने कई बार जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की थी। कई वर्षों तक समस्या का समाधान न होने के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पेड़ को रास्ते से हटवा दिया। इसके बाद ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिली।
ग्रामीणों ने राहत मिलने पर खुशी जाहिर की। वहीं अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार राजपूत की लगातार पैरवी और प्रयासों की सराहना की जा रही है।
कई वर्षों की शिकायत के बाद आखिर जागा विभाग, अधिवक्ता की पहल से ग्रामीणों के रास्ते की बाधा दूर हुई।







बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

