नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भांजे के तिलक समारोह से घर लौट रहे थे पंकज यादव, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार उजरा मऊ निवासी पंकज यादव (35) पुत्र रामनारायण बुधवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र के मंजा गांव में अपने भांजे के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें राजेपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंकज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी अंजलि, मां गुड्डी सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Check Also

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का कड़ा एक्शन: 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद, कई दुकानों का औचक निरीक्षण

🔊 Listen to this चीफ एडिटर केशराम राजपूत की रिपोर्ट ​फर्रुखाबाद: जिले में अवैध मदिरा …