नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम कंपोजिट विद्यालय, का किया निरीक्षण बच्चों से पूछे प्रश्न – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम कंपोजिट विद्यालय, का किया निरीक्षण बच्चों से पूछे प्रश्न

राजेपुर का निरीक्षण किया उन्होंने बच्चों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम सहित सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे तथा उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया*

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद राजेपुर

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने राजेपुर ब्लॉक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सर्वदानंद ने विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी, ग्राम सचिवों एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण भी किया गया। इसके बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम कंपोजिट विद्यालय, राजेपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम सहित सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे तथा उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया। विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए और छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में 250 बच्चे पंजीकृत हैं तथा नौ शिक्षक कार्यरत हैं। निरीक्षण के अगले चरण में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दौरा किया। उन्होंने ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, नेत्र परीक्षण केंद्र, प्रयोगशाला, अतिरिक्त ओपीडी कक्ष, आयुष्मान चिकित्सा कक्ष तथा एनबीएसयू सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत एवं डॉ. रजत कटियार ने बताया कि निरीक्षण के दिन ओपीडी में 104 मरीजों का उपचार किया गया। महिला वार्ड में स्टाफ नर्स रुचि ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दिन तीन प्रसव कराए गए, जबकि अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 200 प्रसव होते हैं। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने अस्पताल परिसर के बाहर स्थित सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Check Also

जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों एवं साफ-सफाई की समस्या …