*
संवाददाता राजेपुर
राजेपुर फर्रुखाबाद 3 जुलाई। थाना क्षेत्र के गांव राई में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार गांव निवासी सुमन देवी पत्नी मुनेश्वर सिंह ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनका पुत्र श्यामबीर खेत देखने गया था। आरोप है कि गांव के हेमपाल, श्यामा, छोटे पुत्र रामचंद्र तथा अर्पित पुत्र रामनाथ ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर सुमन देवी तथा उनके भतीजे अंशु कुमार पुत्र धर्मनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि हेमपाल के हाथ में धारदार बांका था, जिससे हमला किया गया। मारपीट में परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं।पीड़िता ने थाना राजेपुर पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

