फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। मोहल्ला सलावत खां स्थित रहमानी इंटर कॉलेज में ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह कोतवाली प्रभारी फर्रुखाबाद एवं राष्ट्रीय समाचार पत्र चक्षु न्यूज़ के संपादक कु0 श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी दुश्मन राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक इलियास अहमद एवं प्रधान संपादक रेशमा बानो की ओर से आयोजित इस मानवीय पहल में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री वितरण में हाफिज मोहम्मद तालिब का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके सहयोग की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में भ्रष्टाचारी दुश्मन के ब्यूरो चीफ अर्चना श्रीवास्तव, उप संपादक इकबाल अहमद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी तौसीफ खान सहित समाचार पत्र परिवार से जुड़े साथी मौजूद रहे और राहत वितरण में सहभागिता की। वहीं चक्षु न्यूज़ के संपादक श्याम सिंह यादव तथा अन्य सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में अपना योगदान दिया। राहत वितरण के दौरान कोतवाली फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की गई। उनकी मौजूदगी और सहयोग से राहत वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हुई। आपदा के समय पुलिस की संवेदनशील एवं सहयोगात्मक भूमिका ने कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मानवता की सेवा को पत्रकारिता से जोड़ा
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल खबरों को समाज तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना भी है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए उठाया गया यह कदम समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
भ्रष्टाचारी दुश्मन परिवार की ओर से इलियास अहमद, रेशमा बानो, अर्चना श्रीवास्तव, इकबाल अहमद और तौसीफ खान सहित सभी मौजूद साथियों ने राहत कार्य में सहभागिता की। वहीं चछु न्यूज़ के संपादक श्याम सिंह और हाफिज मोहम्मद तालिब के सहयोग से राहत वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

