*
सह संपादक आलोक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद
आगामी गणेश महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 13 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं पुलिस उपाधीक्षक अमृतपुर द्वारा थाना कमालगंज क्षेत्र में गणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में गणेश महोत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों से आयोजन से संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने महोत्सव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस की ओर से आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैकुंठ की आवाज Latest Online Breaking News

