नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांधी जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया विधिक जागरूकता व गांधीवादी विचारों का संदेश* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

गांधी जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया विधिक जागरूकता व गांधीवादी विचारों का संदेश*

फर्रुखाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद की ओर से विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जो पुलिस लाइन फतेहगढ़ तक पहुंची।
प्रभात फेरी के माध्यम से पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल संरक्षण कानून तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, बाल सुरक्षा तथा बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने का संदेश दिया।
प्रभात फेरी में एनसीसी के अधिकारीगण, छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में जागरूकता संबंधी संदेश एवं तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने लोगों को बाल अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को पॉक्सो अधिनियम सहित बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने अहिंसा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया।

.

Check Also

तीन दिन की आफत से बर्बाद हुई फसलें, बेबस किसान और खामोश प्रशासन:

🔊 Listen to this एडवोकेट धर्मेंद्र राजपूत की रिपोर्ट फर्रुखाबाद में हाहाकार ​फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश …