नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खोखे का टीन तोड़कर गैस सिलेंडर, रिफाइंड और नकदी ले उड़े चोर, सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

खोखे का टीन तोड़कर गैस सिलेंडर, रिफाइंड और नकदी ले उड़े चोर, सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला

संवाददाता धर्मेंद्र कुमार राजपूत की रिपोर्ट

​अमृतपुर (फर्रुखाबाद)।
अमृतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक चाय-पकौड़ी और परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर रात के अंधेरे में खोखे का टीन तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गैस सिलेंडर, रिफाइंड का पीपा, गुल्लक में रखी नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
​जानकारी के मुताबिक, अमैयापुर पश्चिमी निवासी रंजीत कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल क्षेत्र में चाय-पकौड़ी और परचून की दुकान चलाते हैं।

पीड़ित के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के खोखे का टीन उखाड़ दिया और अंदर रखा सामान समेट ले गए। चोर नकदी रखने वाली गुल्लक भी अपने साथ उठा ले गए, जिसमें करीब 1500 रुपये रखे थे।
​अगली सुबह यानी 19 नवंबर को जब रंजीत कुमार करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचे, तो टीन टूटा मिला और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
​पीड़ित दुकानदार ने अमृतपुर थाने में शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 419 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट *फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। दिनांक 20.11.2026* मुख्यमंत्री …