नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेपुर ब्लॉक के तीन गांवों में मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, बिना काम के मजदूरों की हाजिरी का दावा – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

राजेपुर ब्लॉक के तीन गांवों में मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, बिना काम के मजदूरों की हाजिरी का दावा

सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट

​पत्रकार को प्रधान ने दी धमकी, बोले- तुमको हम देख लेंगे
​राजेपुर, फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में मनरेगा के तहत कराए जा रहे मिट्टी कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। डाबरी, परतापुर कला और फखरपुर गांवों में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित ग्राम प्रधानों और एपीओ राशिद अली की कथित मिलीभगत से बिना कार्य कराए ही मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है।
​मामले में सबसे गंभीर आरोप डाबरी गांव को लेकर लगाए गए हैं। ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, यहां मौके पर कोई मिट्टी कार्य नहीं कराया गया, इसके बावजूद 43 मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई है। इसी तरह परतापुर कला और फखरपुर गांवों में भी 43 मजदूरों के काम करने की हाजिरी लगाए जाने का आरोप है।
​पत्रकार को धमकी देने का आरोप
​पूरे मामले की कवरेज या पड़ताल के दौरान पत्रकार को ग्राम प्रधान द्वारा कथित तौर पर धमकी दिए जाने का भी मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा, “तुमको हम देख लेंगे।”
​फिलहाल इन आरोपों को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की निष्पक्ष जांच और मौके का सत्यापन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

खंडोली गांव में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

🔊 Listen to this संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट राजेपुर (फर्रुखाबाद): राजेपुर विकास खंड क्षेत्र …