नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्राह्मण बंटेगा तो फिर कटेगा एकजुट रहेगा तो हर जगह सम्मान पायेगा – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

ब्राह्मण बंटेगा तो फिर कटेगा एकजुट रहेगा तो हर जगह सम्मान पायेगा

संवाददाता रितिक शर्मा की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद

राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक जिलाध्यक्ष अमन दुबे के आवास पर सम्पन्न हुई।बैठक मे संगठन का विस्तार करते हुए युवाओ को महत्वपूर्ण पदो की जिम्मेदारी दी गयी।ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न को रोकने तथा ब्राह्मणो का प्रतिनिधित्व बढाने के लिये मंथन किया गया।राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे के आवास ग्राम पंचायत ढिलाबल मे संगठन की अहम बैठक मे सैकडो की तादाद मे ब्राह्मणों की भागीदारी रही।मंच पर तमाम ओजस्वी ब्राह्मण समाज के नेताओ ने अपने अपने विचार रखे।राजनैतिक मंच पर ब्राह्मण समाज का अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व तथा भागीदारी बढाने के लिये ब्राह्मणो से आह्वान किया गया। ब्राह्मण मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अब जागरूक हो गया है। अमन दुबे ने कहा कि ब्राह्मण यदि बंटेगा।तो फिर हर जगह कटेगा। यदि एकजुट रहेगा तो हर जगह सम्मान पायेगा।जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने युवाओ को अहम पदो पर मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी सौपी।

Check Also

पत्रकार एकता संघ से दूसरी बार जनमेजय द्विवेदी को जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद बनाया गया

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद कम्पिल संस्थापक दिनेश कुमार दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह …