नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन*

*
_म‌ऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की आपत्तिजनक टिप्पणी ने उत्तर प्रदेश में गुस्से की आग सुलगा दी है।सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।यूपी के विभिन्न जिलों के 83 थानों में मौलाना के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी गई हैं।मौलाना अब्दुल सलीम की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी से मिलकर मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पत्रक सौंपा। अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री के साथ-साथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं,उनसे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी हुई है,उन पर और उनकी पूजनीय माताजी के ऊपर की गयी टिप्पणी से हिन्दू समाज आहत है।अजय सिंह ने कहा कि मौलाना अब्दुल सलीम का बयान उसकी जेहादी मानसिकता को दर्शाता है,क्योंकि वीडियो में वो साफ तौर पर ये कहते हुए देखा जा रहा है कि योगी के मां का मांस खाना चाहिए। पूज्य योगी जी व उनके परिवार के ऊपर की गई किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी को हिन्दू युवा वाहिनी बर्दास्त नही करेगी। डॉक्टर मिथलेश चौरसिया ने कहा कि पूज्य योगी जी सनातन धर्म ध्वजा वाहक है,उनके नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में गौ हत्या करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करके गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया है, उससे जेहादी मानसिकता के लोग बौखला गए हैं और बौखलाहट में अनाप शनाप बोल रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में गुलशन चौहान बालाजी,रिंकू गोश्वामी, महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद,अशोक यादव,भूपेंद्र सिंह, अंगद सिंह,सुनील कुमार, धीरेंद्र सैनी, मनीष राजभर, विवेक, चंदन, विपुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में भव्य आयोजन संपन्न

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद ब्यूरो फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विश्व …