नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, सुबह जाल डालने पर मिला शव – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, सुबह जाल डालने पर मिला शव

रातभर परिजन करते रहे तलाश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना राजेपुर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। आशंका है कि तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह तालाब में जाल डलवाने पर उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कुबेरपुर गांव निवासी हारुन पुत्र शब्बीर (32) मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह परिजनों ने तालाब में जाल डलवाया, जिससे उसका शव बरामद हुआ। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी और उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया।

Check Also

राजेपुर बाजार से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जाने वाला रास्ता जलमग्न, पानी से होकर गुजरने को मजबूर छात्राए

🔊 Listen to this तालाब पर अवैध कब्जे की चर्चा, कई दिनों से जलभराव की …