नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *डीसीएम व बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

*डीसीएम व बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत*

फर्रुखवाद से ललित राजपूत की रिपोर्ट

थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी जयशरन(20) पुत्र अहिवरन(22) व आदेश पुत्र रघुनंदन पल्सर बाइक से कंपिल अटेना घाट पर गए हुए थे। जहां से वह वापस कंपिल की तरफ लौट रहे थे जब वह कंपिल अटैना मार्ग पर जाटी गांव मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई घटनास्थल से डीसीएम सहित भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों बाइक सवार कंपिल अटेना घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे जहां से वापस लौट रहे थे। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी करने पर कंपिल थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर दोनों युवकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है l

Check Also

एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर पाए गए दोषी फायर सेफ्टी की कमी और लापरवाही की बातें आईं सामने*

🔊 Listen to this * _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ सूबे की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …