नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम*

फर्रुखाबाद से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

कस्बा नवाबगंज के चिकन वाली गली निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बीते दिन से अचानक गायब हो गया था। आज सुबह उसका शव पड़ोस के ही निवासी मैकूलाल पुत्र अशोक के मक्के के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना व कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी यादराम उर्फ भोले पुत्र संतोष कुमार का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मैकू लाल पुत्र अशोक के मक्के के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक के भाई ने बताया कि वह बीते दिन लगभग 4 बजे से अचानक गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह सूचना मिली कि उसका शव पेड़ पर लटका हुआ है। भाई ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ,आखिर युवक ने फांसी क्यों लगाई है इसकी भी परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवाया जा रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …