नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो घरों से हुई हजारों की नकदी व जेवरात की चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस ने की जांच पड़ताल* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

दो घरों से हुई हजारों की नकदी व जेवरात की चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस ने की जांच पड़ताल*

वीरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद

कंपिल फर्रुखाबाद

गांव चांदपुर कच्छ में दो घरों से हुई हजारों की नकदी व जेवरात की चोरी से हड़कंप मच गया । सुबह जानकारी होने पर पीड़ित गृह स्वामियों द्वारा घटना की लिखित तहरीर पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है । आपको बता दें कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर कक्ष निवासी गजराज सिंह ने बताया कि वह अपने दूसरे घर पर लेटे हुए थे । बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी ₹50000 की नकदी सोने की जंजीर, कमर का बिछुआ करधनी सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिए । इसके साथ ही इसी गांव के निवासी सरनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बीते दिन ही रिश्तेदारी से घर लौटे हुए थे । अपने परिवार के साथ रात में छत पर सो रहे थे ।इसी दौरान अज्ञात चोर घर में छत के सहारे दाखिल हो गए ।उन्होंने कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखी ₹25000 की नगदी, एक सोने की जंजीर ,करधनी ,माथे का टीका सहित तमाम सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए ।सुबह जानकारी होने पर घटना की लिखित तहरीर दोनों पीड़ित गृह स्वामियों द्वारा कंपिल पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है ।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …