नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुराने विवाद के चलते दबंगों ने मारपीट कर तीन को किया घायल* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

पुराने विवाद के चलते दबंगों ने मारपीट कर तीन को किया घायल*

कायमगंज फर्रुखाबाद

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी अताईपुर जदीद सुमित, विजय, विवेक पुत्र सुभाष को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवेक से किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद होता देख परिजन मौके पर पहुंचे। दबंग शिवम पुत्र सबर सिंह, आशीष पुत्र सबर सिंह, सबर सिंह पुत्र प्यारे लाल, सनोज पुत्र श्याम सिंह विवेक के परिजनों को देख आग बबूला हो गए। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दबंग लाठी, डंडों व सरिया से मारपीट करने लगे। दबंगों ने अपनी छत से ईंट पत्थर भी फेके। जिससे मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद इतना बड़ा की ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। ग्रामीणों को देख दबंग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने ईंट पत्थर फेंक रहे दबंगों से किसी तरह घायलों को बचाया। पीड़ितों ने कायमगंज कोतवाली आकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों को कायमगंज सीएससी में भर्ती कराया। और कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

Check Also

पत्रकार एकता संघ से दूसरी बार जनमेजय द्विवेदी को जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद बनाया गया

🔊 Listen to this फर्रुखाबाद कम्पिल संस्थापक दिनेश कुमार दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह …