नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गहरे गड्ढे में डूब कर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

गहरे गड्ढे में डूब कर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत*

नवाबगंज फर्रुखाबाद से ललित सिंह की रिपोर्ट

थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्यौरी निवासी कुंवर पाल का 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार अपने 10 वर्षीय भाई अतुल कुमार के साथ सुबह साढ़े नौ बजे खेतो की ओर गांव के अन्य बच्चो के साथ भैस चराने गए थे। भैस चराते समय गांव बीरपुर के निकट बंद पड़े भट्टे के आसपास खोदी गई मिट्टी से बने गड्ढों में भरे बर्षा के पानी मे दोनों भाई नहाने के लिए घुस गए। गड्ढे गहरा होने के कारण दोनों भाई पानी में डूब गए। अन्य बच्चो ने अरुण व अतुल को पानी मे डूबता देख घर आकर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन v ग्रामीण मौके पर पहुंच गड्ढों में दोनों की खोजबीन की। लगभग आधा घँटे की कणी मशक्कत के बाद अरुण व अतुल को पानी से बाहर निकाला। परिजन अरुण व अतुल को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने देखते ही दोनों दोनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अतुल व अरुण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Check Also

झांसी से जुड़ा माफिया अतीक अहमद के परिवार का ये कनेक्शन,असद का एनकाउंटर,जेल में अली और अब अबान की मौत*

🔊 Listen to this झांसी। उत्तर प्रदेश का झांसी जिला एक बार फिर माफिया अतीक …