नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीपीवीएन इंटर कॉलेज में बिल्सड़ी निवासी कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सीपीवीएन इंटर कॉलेज में बिल्सड़ी निवासी कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज*

कायमगंज फर्रुखाबाद

सीपीवीएन इंटर कॉलेज बिल्सड़ी निवासी कक्षा 11 के छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी ।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उपचार हेतु छात्र को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी अंकुर मिश्रा पुत्र जय नारायण मिश्रा नगर कायमगंज के सीपीवीएन इंटर कॉलेज हिंदी मीडियम में कक्षा 11 का छात्र है जानकारी देते हुए छात्र की मां ने बताया कि 3 अगस्त को उसका पुत्र विद्यालय गया था जिस पर शिक्षक अतुल कुमार ने बेवजह उसे बेरहमी से पीटा इसके अलावा अन्य दो अज्ञात शिक्षकों ने भी उसकी पिटाई की। पीड़ित छात्र ने भी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिक्षकों से पहले से भी मानसिक प्रताड़ित करते रहते थे फिलहाल में पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक व प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …