नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घर में घुसकर नाई ने दो सगे भाइयों का उस्तरे से गला रेतकर की हत्या* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

घर में घुसकर नाई ने दो सगे भाइयों का उस्तरे से गला रेतकर की हत्या*

*
_बदायूं से मनमोहन सिंह की रिपोर्ट_

बदायूं की बाबा कालोनी में मंगलवार शाम को दो सगे भाइयों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई मृतकों की उम्र 11 और 6 साल के थे। मंगलवार देर शाम विनोद कुमार के घर के पास सड़क पार नाई की दुकान चलाने वाले साजिद उनके घर पहुंचा और छत पर गया। छत पर पहुंचते ही उसने आयुष प्रताप और आहान प्रताप पर उस्तरे से हमला कर दिया। जिससे दोनों बच्चों की घटना स्थल पर मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहां से भागने की कोशिश की। थानाध्यक्ष को सूचना मिलते ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी को ग्रिफ्तार कर लिया। आस पास के लोगों को हत्या की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साई भीड़ मंडी चौकी पहुंची। इस बीच आरोपी पुलिस पर हमलावर हो गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी साजिद पुत्र बाबू की गोली लगने से मौत हो गई। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन कोई भी मानने को तैयार भीड़ मंडी चौराहे से हटकर हत्यारोपी की दुकान पर पहुंची। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन घर से शव को उठाने नहीं से रहे थे। केंद्रीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब जाकर शवों को उठाने दिया।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह हमलावर हो गया पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत हो गई। आरोपी थाना अलापुर के क्षेत्र सखानू का रहने वाला था।

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …