नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ताइक्वांडो जिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पुनः अर्श राव गोल्ड मेडल देकर विजय घोषित किया गया – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

ताइक्वांडो जिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पुनः अर्श राव गोल्ड मेडल देकर विजय घोषित किया गया

अभिजीत वाजपेई रिपोर्ट फर्रुखाबाद

ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम मैं दो दिनों से चल रही ताइक्वांडो जिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आज पुनः अर्श राव ने अपना जलवा कायम रखा एक एक पॉइंट के लिए जूझते हुए दिलों को थामने वाली ताइक्वांडो जंग हुई तीन प्रतिभागियों को परास्त करते हुए विजय रथ को अर्श राव ने आगे बढ़ाया तो रेफरी निर्णय लेने के लिए गोते लगाने लगे अंत में तीनो रेफरी ने आपस में मिलकर सलाह मशवरा किया और अर्श राव को गोल्ड मेडल के लिए विजई घोषित किया डॉक्टर रजनी सरीन ने अर्श राव को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया
जिला ताइक्वांडो एशोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन (द्वितीय दिवस) आज दिनांक 21 जुलाई, 2024 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में आयोजित कराया गया । प्रतियोगिता का समापन डा० रजनी सरीन (समाज सेवी) के द्वारा आज के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रतिभागी खिलाड़ियों को आशिर्वाद, स्नेह एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डा० रजनी सरीन, अध्यक्ष जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, श्री अजय प्रताप सिंह, सचिव जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, जिला खेल कार्यालय, फर्रुखाबाद एवं समस्त कर्मचारी तथा सहयोगी अभिभावक आदि लोग प्रतियोगिता के अवसर पर मौजूद रहे साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन श्री वैभव मिश्रा द्वारा किया गया एवं प्रतियोगिता के दौरान विशेष रूप से रेड क्रास सोसाइटी फर्रुखाबाद के वाइस चेयरमैन श्री शीश मल्होत्रा तथा श्री भूपेन्द्र सिंह के द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को आशिर्वाद, स्नेह एवं उज्जवज भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …