नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

फर्रुखाबाद से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शायपुर गंगपुर निवासी अंशिका पत्नी संजय उर्फ संजू उम्र 30 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार संजय उर्फ संजू शराब पीने का आधी है। शराबी पति से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शराबी पति शराब के नशे में रोज मारता पीटता था। गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे दोनो में झगड़ा हुआ और संजू ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। शुक्रवार की सुबह 6 बजे संजय उर्फ संजू गंजडुंडवारा की कहकर चला गया। इसके बाद अंशिका ने ऊपर पड़ी टीन सेट के पाइप में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ समय बाद परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूचना फोरेंसिक टीम को दी। मृतक अंशिका की मौत की खबर मायके वालों को दी मायके पक्ष को खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया और मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष से आई संजू की सास ने बताया कि संजू ने जब भी पैसे मांगे हमने अपने जेवर तक गिरबीं रखकर पैसे दिए। लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ आज हमारी लड़की को इतना मारा की उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ब फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता को पश्चिम बंगाल भाजपा को प्रचंड जीत के बाद फर्रुखाबाद में उनके आवास पर जाकर लोग दे रहे बधाई

🔊 Listen to this सह संपादक अलोक गुप्ता की रिपोर्ट फर्रुखाबाद संबाद पश्चिमी बंगाल के …