नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेल्फी लेने के चक्कर में पति-पत्नी व बच्चों की हुई मौत – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

सेल्फी लेने के चक्कर में पति-पत्नी व बच्चों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पति पत्नी और तीन साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सेल्फी लेने के चक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा सीतापुर जिले के हरगांव-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर क्षेत्र में रेलवे पुल पर हुआ। लहरपुर के शेख सराय मोहल्ले निवासी पति-पत्नी व बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मो. अहमद (27), उनकी पत्नी आयशा (25) व उनके तीन वर्षीय बेटे थाना क्षेत्र हरगांव के क्योंटी मे चालीसवां के कार्यक्रम में अपने फूफा रहमत अली के घर पर आये थे। यह घूमने फिरने के लिए निकले थे। घूमते घूमते ये पुल पर पहुंच गए। इसी बीच

लखनऊ से आ रही ट्रेन संख्या 05086, जो पीलीभीत जा रही थी। ट्रेन देखकर यह लोग रेलवेलाईन पर पुल पर से दौड़कर निकलने की कोशिश करने लगे। लेकिन खुद को नहीं बचा पया

पुल के नीचे खेत में काम कर रहे किसान ये सब देख रहे थे। उन्होंने इन लोगों से कहा कि पुल से नीचे नहर में कूद जाओ हम बचा लेंगे। लेकिन पति पत्नी ऐसा न कर पाए और उनकी मौत हो गई। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने नहर मे कूदने को कहा कि हम लोग निकाल लेंगे।

जानकारी पाकर जीआरपी पुलिस बल लखीमपुर व जिले के पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया गया।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …