नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संपूर्ण समाधान दिवस आयी शिकायत पर एक ही दिन में उपजिला अधिकारी ने किया निस्तारण* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस आयी शिकायत पर एक ही दिन में उपजिला अधिकारी ने किया निस्तारण*

अमृतपुर फर्रुखाबाद 10 अक्टूबर। संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रदेश सरकार से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी तक गंभीर दिखाई दे रहे हैं। बाद विवादों को समय से निपटाया जाए और उन पर त्वरित कार्रवाई हो इसके लिए जिलाधिकारी लगातार अपने मातहत कर्मचारियों को निर्देशित करते रहते हैं। बीते दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हरसिंहपुर गहलवाल निवासी अशोक कुमार ने वर्षों पुराने चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की और इसी गांव के रहने वाले संजीव एवं अजीत द्वारा तालाब पर मकान बनाने एवं कब्जे को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसी समस्या के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चकमार्ग की पैमाइश कर इसे कब्जा मुक्त कर दिया। इसी क्रम में लेखपाल गौरव ने भी तालाब की माप जोख की तो वहां बने मकान सही पाए गए और तालाब 2 मी खेत में पाया गया। जिसका समाधान संतोष पूर्ण तरीके से कर दिया गया। नाप के समय वहां पर गांव वालों की भीड इकट्ठा हो गई।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …