नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 73559 27249 , +91 73559 27249 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती* – बैकुंठ की आवाज
Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाल्मीकि जयंती*

सह मंडल ब्यूरो चीफ देवराज सिंह की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम स्थित वाल्मीकि मंदिर पर गुरुवार को करतार सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहाँ छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए समारोहों में उनकी शिक्षाओं और योगदान के बारे में बताया गया।

शहर में जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। दरीबा पश्चिम स्थित वाल्मीकि मंदिर से‌ नाला मच्छरट्टा तक तथा नाला मच्छरट्टा से दरीबा पश्चिम वाल्मीकि मंदिर वापस और दूसरी बाल्मीकि जयंती शोभायात्रा जो नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक गई। शोभायात्रा की शुरुआत भारतीय पाठशाला फर्रुखाबाद से चौक होते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा पर स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंची । इस शोभायात्रा विश्वास वाल्मीकि, रवि,हर्षित, आकाश, विकास आर्यन, करन,सौरभ, आदि सैकड़ों लोग, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ शामिल हुए। झांकियों में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, भारत माता और हनुमान जी की भव्य झांकियां शामिल रही। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि जी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

*सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम*

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। विभिन्न चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, शोभायात्रा के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त पहरा देखने को मिला, ताकि आयोजनों में कोई व्यवधान न हो।

Check Also

15 दिन बाद ढहा दी जाएगी ये खूनी बिल्डिंग,15 बच्चों की मौत के बाद अब एलडीए दिखा रहा अपने तेवर*

🔊 Listen to this _लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट_ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज …